प्रयागराज, अक्टूबर 23 -- Prayagraj News: अस्पताल के लिए अपना भवन किराये पर देने का झांसा देकर शहर के एक डॉक्टर से 24 लाख 25 हजार रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। आरोप है कि रीवा के एक दंपती ने अपने मकान में डॉक्टर से उनके अस्पताल की ब्रांच खोलने की बात कहकर रुपये लिए, बाद में मकान देने से मना कर दिया और रुपये वापस मांगने पर गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। डॉक्टर की तहरीर पर आरोपी दंपती के खिलाफ जार्जटाउन थाने में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। मीरापुर निवासी अमिता मल्टी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के संचालक स्वतंत्र कुमार शुक्ला की तहरीर के मुताबिक, मध्य प्रदेश के रीवा निवासी संदीप कुमार गुप्ता और उनकी पत्नी रेनू गुप्ता जून 2023 में उनके जार्जटाउन स्थित अस्पताल आए थे। दोनों ने रीवा में अपना मकान अस्पताल की ब्रांच खोलने के लिए क...