Prayagraj News: मकान का ताला तोड़ लाखों के जेवर-नकदी चोरी
प्रयागराज, जुलाई 18 -- Prayagraj News: चोरों ने कटहुला गौसपुर स्थित एक मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवर और नकदी चोरी कर ली। पीड़ित ने एयरपोर्ट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। कटहुला गौसपुर निवासी विजय कुमार शर्मा के अनुसार, वह 13 जुलाई को परिवार के साथ बहरिया स्थित अपने पैतृक गांव रामगढ़ कोठारी गए थे। 15 जुलाई की सुबह पड़ोसी ने फोन कर घर का ताला टूटा होने की जानकारी दी। लौटने पर घर के अंदर कमरों के ताले टूटे मिले और सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर अलमारी और बैग में रखे जेवर व नकदी गायब मिले। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.