प्रयागराज, अक्टूबर 23 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। मऊआइमा क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ चलाए गए अभियान में प्रवर्तन दल द्वितीय ने दो उपभोक्ताओं को मीटर बाईपास कर बिजली का इस्तेमाल करते पकड़ा। दोनों परिसरों में मीटर की इनकमिंग केबल में कट लगाकर अतिरिक्त तार जोड़े गए थे। जांच के दौरान करीब 9.87 किलोवाट भार की बिजली चोरी सामने आई। विभाग की ओर से दोनों उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत कार्रवाई की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...