प्रयागराज, नवम्बर 26 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। मंदर मोड़ के पास तेज रफ्तार अल्टो कार ने एक व्यक्ति को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कौशाम्बी के पिपरी क्षेत्र स्थित ग्राम रेही निवासी अनिल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना 22 नवंबर की रात करीब 11:50 बजे की है। चालक टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया। लहूलुहान हालत में सड़क पर बेहोश पड़े अनिल को परिजनों ने मुंडेरा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।घायल के भतीजे शनी यादव की तहरीर पर पूरामुफ्ती पुलिस ने बुधवार (25 नवंबर) को अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस वाहन नंबर के आधार पर आरोपी चालक की तलाश में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...