प्रयागराज, अगस्त 11 -- Prayagraj News: 70वीं मंडलीय माध्यमिक विद्यालयीय हैंडबाल प्रतियोगिता एवं चयन प्रक्रिया 2026-27 में प्रतापगढ़ ने बालिका अंडर-19 और बालक अंडर-19 वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए दोनों खिताब अपने नाम किए। एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज में मंगलवार को आयोजित प्रतियोगिता के बालिका अंडर-19 में प्रतापगढ़ ने प्रयागराज को 3-1 से तथा बालक अंडर-19 में प्रयागराज को 6-1 से पराजित किया। बालक अंडर-14 वर्ग में प्रयागराज ने कौशाम्बी को 3-1 से शिकस्त दी। बालक अंडर-17 में कौशाम्बी ने प्रतापगढ़ को 6-5 से पराजित किया। बालिका अंडर-14 और अंडर-17 वर्ग में एक ही टीम के उपस्थित होने के कारण कौशाम्बी को विजेता घोषित किया गया। प्रतियोगिता एवं चयन प्रक्रिया का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य स्वस्तिक बोस ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रत...