Prayagraj News: भोर की शृंगार चौकी देखकर भावविभोर हुई आस्था
प्रयागराज, अक्टूबर 14 -- Prayagraj News: दशहरा महोत्सव के दौरान प्रयागराज के जनमानस को जिस पल का इंतजार रहता है, उसका एहसास घंटाघर, चौक पर बुधवार की भोर में दिखाई दिया। जब पजावा और पथरचट्टी रामलीला कमेटी की ओर से वर्षों पुरानी महोत्सव की परंपरा के निर्वहन का श्रीगणेश हुआ। पजावा कमेटी की शृंगार की चौकी बच्चाजी की कोठी से निकलकर घंटाघर पहुंची। राम-लक्ष्मण व हनुमान चौकी पर विराजमान कराए गए, जोकि सूर्यमुखी विमान जैसी दिख रही थी। दूसरी ओर पथरचट्टी कमेटी की शृंगार चौकी पर राम-लक्ष्मण संग सीता सवार होकर बहादुरगंज स्थित छोटे हनुमान मंदिर मंदिर से घंटाघर पहुंचे। दोनों शृंगार चौकी भोर में पांच बजे जैसे ही घंटाघर पर एक-दूसरे के सामने आईं तो वहां पर भारी संख्या में भक्तों का समूह मौजूद दिखाई दिया। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: भोर की चौकी देखकर भावविभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.