प्रयागराज, अगस्त 11 -- Prayagraj News: चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ की एसआरएन शाखा के पदाधिकारियों ने चार सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार को अस्पताल की प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नीलम सिंह को ज्ञापन सौंपा। संघ के मंत्री राम मनोहर के अनुसार, ज्ञापन में अस्पताल के रसोई घर में कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने, कर्मचारियों को नियमित वर्दी के कपड़े प्रदान करने, कर्मचारियों को द्वितीय एसीपी का एरियर भुगतान और मैट्रन व नर्सिंग सुपरिंटेडेंट की ओर से वार्ड में कार्यरत कर्मचारियों से भेदभावपूर्ण व्यवहार करने और मनमानी ड्यूटी लगाए जाने की समस्या का जिक्र किया गया है। मैट्रन व नर्सिंग सुपरिंटेडेंट की ओर से किए जा रहे गलत व्यवहार से कर्मचारियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। अध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि अधीक्षक ने आश्वासन दिया कि अगस्त के अंतिम सप्ताह तक ...