प्रयागराज, नवम्बर 15 -- Prayagraj News: प्रयागराज। कर्नलगंज थाना क्षेत्र स्थित भारद्वाज पार्क की पार्किंग से एक व्यक्ति की मोटरसाइकिल चोरी हो गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जॉर्जटाउन के न्यू सोबतिया बाग निवासी राम विशाल पाल (पुत्र बाबू लाल पाल) ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 6 नवंबर 2026 को सुबह करीब 8 बजे उन्होंने अपनी काले रंग की बजाज पल्सर बाइक भारद्वाज पार्क की पार्किंग में खड़ी की थी। दोपहर करीब 2 बजे जब वे वापस लौटे, तो बाइक वहां से गायब थी। पीड़ित के अनुसार, उन्होंने अपने स्तर पर आसपास काफी तलाश की, लेकिन वाहन का कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद 14 नवंबर को उन्होंने कर्नलगंज थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक संजीव कुमार चौ...