प्रयागराज, जुलाई 22 -- Prayagraj News: भारत विकास परिषद त्रिवेणी शाखा की ओर से बुधवार को ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटरमीडिएट कॉलेज गंगापुरी, रसूलाबाद में वाटर कूलर भेंट किया गया। केदार नाथ कुमार ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ वाटर कूलर का शुभारंभ किया। प्रबंधक राकेश कुमार सिंह सेंगर ने त्रिवेणी शाखा के सामाजिक सरोकार की सराहना की। शाखा अध्यक्ष अरविंद भार्गव, सचिव दीपक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष कन्हैया अग्रवाल, अनूप सिंह, अनिल कुमार अग्रवाल, विनोद उपाध्याय, हरीलाल अग्रवाल, कमलेश गुप्ता, निशीथ जौहरी, विजेन्द्र प्रताप सिंह, राजेश पांडेय, सुरेश श्रीवास्तव मौजूद रहे। प्रधानाचार्य बांके बिहारी पांडेय ने आभार व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...