प्रयागराज, अक्टूबर 18 -- Prayagraj News: भारत विकास परिषद मंगलम शाखा की ओर से रविवार को बड़े हनुमान मंदिर के पास स्थित तीर्थराज ब्रह्मचर्याश्रम में कन्या पूजन किया गया। इस अवसर पर परिषद के संरक्षक नागेन्द्र सिंह के सानिध्य में 120 कन्याओं का विधिविधान से पूजन कर वस्त्र, फल, दक्षिणा भेंट किया गया। अध्यक्ष वीपी गुप्ता, संयोजक जितेन्द्र कुमार, प्रो. श्यामल मुखर्जी, कोषाध्यक्ष प्रदीप जायसवाल, प्रांतीय महासचिव अमित श्याम, नीलू केसरवानी, अवधेश नारायण पाठक, रामानंद प्रसाद, सुमन गुप्ता, अनामिका दीप बरनवाल, सीता पुरवार मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...