प्रयागराज, अक्टूबर 10 -- Prayagraj News: गोविंद बल्लभ पंत सामाजिक विज्ञान संस्थान में शनिवार को भारतीय ज्ञान प्रणाली पर राष्ट्रीय सम्मेलन बीकेएस-2026 का आयोजन हुआ। संस्थान के पुस्तकालय और एसोसिएशन ऑफ इंडियन लॉ लाइब्रेरीज के संयुक्त आयोजन में विशेषज्ञों ने भारतीय ज्ञान परंपरा के संरक्षण, प्रलेखन और आधुनिक तकनीक के माध्यम से उसके प्रसार पर जोर दिया। सम्मेलन का विषय 'विकसित भारत के लिए पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक चुनौतियों के बीच सेतु' रहा। इसमें करीब 50 शोधपत्रों को अकादमिक कार्यवाही से जोड़ा गया। इन्हें दो खंडों में संकलित किया गया। पांडुलिपियों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। वक्ताओं ने कहा कि पुस्तकालयों की भूमिका केवल किताबें उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है। वे पारंपरिक ज्ञान को सुरक्षित रखने और नई पीढ़ी तक पहुंचाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सक...