Prayagraj News: भारतगंज-प्रतापपुर स्टेट हाईवे के पूरे हिस्से का होगा कायाकल्प
प्रयागराज, नवम्बर 22 -- Prayagraj News: प्रयागराज। प्रयागराज के भारतगंज-प्रतापपुर स्टेट हाईवे का पूरी तरह से कायाकल्प करने की तैयारी कर ली गई है। शासन ने चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण योजना के अंतर्गत करीब सौ किमी लंबे हाईवे के 67.24 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को प्रशासकीय व वित्तीय स्वीकृति दे दी है। साथ ही पहले चरण के कार्यों के लिए राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की मंजूरी पर 16.81 करोड़ रुपये की किस्त जारी की गई है। पीडब्ल्यूडी के प्रांतीय खंड की ओर से हाईवे को सात मीटर की जगह दस मीटर चौड़ा करने का प्रस्ताव पांच महीने पहले मुख्यालय भेजा गया था। योजना में हाईवे को कई चरणों में दस मीटर चौड़ा किया जाना है। यह हाईवे मांडा क्षेत्र के भारतगंज से शुरू होकर शंकरगढ़ के आगे प्रतापपुर (मप्र की सीमा के पास चाकघाट मार्ग) तक जाता है। इसके लिए पहले चरण में कोरांव के ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.