प्रयागराज, जुलाई 12 -- Prayagraj News: 'एक पेड़ मां के नाम' थीम पर मेगा पौधारोपण अभियान के तहत भाजपा महानगर के 15 मंडलों के सभी 1225 बूथों में से प्रत्येक बूथ पर 10-10 पौधे रोपे गए। महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने सिविल लाइंस मंडल के बूथ संख्या 30 न्यू मेंहदौरी पार्क में मंडल अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव व कार्यकर्ताओं के साथ पौधरोपण किया। जिला संयोजक विजय श्रीवास्तव ने बताया कि अभियान के तहत विभिन्न फलदार व छायादार पौधे रोपे गए। जिला उपाध्यक्ष आनंद सोनकर, अनुज कुशवाहा, प्रमोद मोदी, कुंज बिहारी मिश्रा, रमेश पासी, विक्रमजीत सिंह भदौरिया, महामंत्री डॉ. शैलेश पांडेय, जिला मंत्री अजय सिंह, दीप द्विवेदी, पवन श्रीवास्तव, विवेक मिश्रा, गया प्रसाद, मंजेश श्रीवास्तव, मनोज गुप्ता आदि पौधे रोपे। यह भी पढ़ें- Moradabad News: एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण कर...