प्रयागराज, अगस्त 23 -- Prayagraj News: प्रयागराज। चांदपुर सलोरी निवासी 75 वर्षीय समर बहादुर श्रीवास्तव की शिकायत पर उनके छोटे भाई समेत दो लोगों के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है। उनका आरोप है कि भाई संजीव कुमार श्रीवास्तव ने 24 हजार रुपये उधार लेने के बहाने घर में रहना शुरू किया और मौका पाकर बक्से का ताला तोड़कर करीब आठ लाख रुपये के जेवर और 75 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गया। आरोप है कि कई बार पुलिस से शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई, जिसके बाद उन्होंने अदालत का दरवाजा खटखटाया। कर्नलगंज पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- Balrampur News: ताला तोड़कर छह लाख के जेवर-नकदी चोरी का आरोप, छह पर केस यह भी पढ़ें- Balrampur News: ताला तोड़कर छह लाख का जेवर-नकदी चोरी, छह पर केस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...