प्रयागराज, सितम्बर 1 -- Prayagraj News: गद्दोपुर में एक महिला के मकान का ताला तोड़कर चोर लाखों के सोने-चांदी के जेवर और रुपये चोरी कर ले गए। महिला ने फाफामऊ थाने में तहरीर दी है। किरन देवी ने बताया कि वह रक्षा बंधन पर राखी बांधने मायके गई थीं। सोमवार को लौटीं तो मकान का ताला टूटा हुआ था। चोर में घर में रखा करीब डेढ़ लाख रुपये के जेवर, 70 हजार कैश और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए। पुलिस आसपास के मकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से चोरों का सुराग लगा रही है। यह भी पढ़ें- Haldwani News: राखी पर नोएडा गया था परिवार, घर से लाखों की चोरी यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: बंद मकान में सीमेंट शीट हटाकर घुसे चोर, नकदी-गहने लेकर फरार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...