प्रयागराज, जुलाई 4 -- Prayagraj News: प्रयागराज। खतौनी में अंश निर्धारण की गड़बड़ी परिवारों में कलह की वजह बन रही है। जिले में चल रहे खतौनी दुरुस्तीकरण अभियान में चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं। कई जगह लेखपालों ने जमीन इधर से उधर कर दी, जिससे एक भाई के हिस्से की जमीन दूसरे के खाते में दर्ज हो गई। गलत अंश निर्धारण से तमाम समस्याएं खड़ी हो गई हैं। भाइयों के बीच जमीन को लेकर विवाद बढ़ गए हैं। कई लोग बैंक से लोन नहीं ले पा रहे क्योंकि रिकॉर्ड में हिस्सा कम दिख रहा है। खतौनी में गड़बड़ी के कारण वरासत, बंटवारा और खरीद-फरोख्त के मामले भी अटक रहे हैं। शिकायतें बढ़ने पर मामला डीएम मनीष कुमार वर्मा तक पहुंचा। डीएम ने इसे गंभीरता से लेते हुए सीआरओ संजय पांडेय से पूरे जिले का विस्तृत ब्योरा तलब किया है। उन्होंने निर्देश दिया कि जहां-जहां अंश निर्धार...