Prayagraj News: भगवान नागवासुकि का पुष्प शृंगार, भंडारे में लगी कतार
प्रयागराज, अगस्त 21 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। भगवान नागवासुकि मंदिर प्रबंध समिति की ओर से शुक्रवार को वार्षिक उत्सव आस्था और श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। मंदिर के मुख्य पुजारी पं. श्यामधर त्रिपाठी की अगुवाई में ब्रह्म मुहूर्त में भगवान नागवासुकि का बहुरंगी फूलों से शृंगार किया गया। फिर पंचद्रव्य से विधि-विधान व मंत्रोच्चार के बीच अभिषेक कर हवन हुआ और आरती उतारी गई। पूजन-अर्चन सुबह आठ बजे तक चलता रहा, जिसके बाद मंदिर का कपाट दर्शन के लिए खोला गया।मंदिर के करीब जलस्तर पहुंचने की वजह से भगवान का दर्शन करने के बाद दिनभर भीड़ लगी रही। शाम छह बजे से भंडारे का प्रसाद लेने वालों की लंबी कतार लगी रही। रात दस बजे भगवान की महाआरती के बाद कपाट बंद किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.