प्रयागराज, नवम्बर 4 -- Prayagraj News: प्रयागराज। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए नवसृजित ब्लॉक भगवतपुर, शृंग्वेरपुर और सहसों में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) की स्थापित की जाएगी। इस बारे में स्वास्थ्य विभाग की ओर से शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया है। स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। जिले में तीन नए ब्लॉक भगवतपुर, शृंग्वेरपुर और सहसों 2019 में अस्तित्व में आ गए थे, लेकिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) न होने से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में मरीजों का इलाज किया जाता है। साथ ही प्रशासनिक तौर सीएचसी का भी कार्य होता है। हालांकि भगवतपुर में 100 बेड का अस्पताल है, लेकिन वहां सीएचसी नहीं है। जिला कार्यक्रम अधिकारी विनोद सिंह के अनुसार नए ब्लॉकों में सीएचसी स्थापित किए जाने से मरी...