प्रयागराज, अक्टूबर 9 -- Prayagraj News: विश्व दृष्टि दिवस के अवसर पर नाजरेथ अस्पताल और दिव्य ज्योति निकेतन की ओर से ब्लाइंड वॉक का आयोजन किया गया। सेंट जोसेफ कॉलेज से शुरू होकर अस्पताल के स्कूल ऑफ नर्सिंग के परिसर तक वॉक किया। इलाहाबाद धर्मप्रांत के अध्यक्ष बिशप लुईस मस्करेन्हस ने विशेष प्रार्थना की। बिशप ने खुद आंखों पर पट्टी बांधकर वॉक में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि दृष्टि बाधित किसी व्यक्ति की प्रतिभा, आत्मसम्मान, आत्मनिर्भरता व समाज में सार्थक योगदान देने की क्षमता में बाधा नहीं बन सकती है। स्कूल के परिसर में प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से बेहतर भारत के लिए नेत्रदान का संकल्प लिया। इस मौके पर अस्पताल के प्रशासक फादर इसीडोर डिसूजा, निदेशक फादर विपिन डिसूजा, सेंट जोसेफ स्कूल के प्रधानाचार्य फादर वाल्टर डिसिल्वा, फादर यूजीन मस्करेन्हस,...