Prayagraj News: ब्लड बैंक में कितना है रक्त, अब ऑनलाइन भी जानिए
प्रयागराज, अक्टूबर 31 -- Prayagraj News: मरीजों और उनके तीमारदारों को रक्त की जरूरत पड़ने पर अब ब्लड बैंकों में जरूरत के अनुसार संबंधित ब्लड ग्रुप की उपलब्धता ऑनलाइन भी जान सकेंगे। इससे ब्लड बैंकों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। इसके लिए सभी ब्लड बैंकों को ई-रक्तकोष पोर्टल के एकीकृत डाटा बैंक पर ब्लड बैंकों में उपलब्ध रक्त का विवरण ऑनलाइन दर्ज करना होगा। इससे मरीज अपनी जरूरत के अनुसार संबंधित ब्लड बैंक में रक्त की उपलब्धता की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। खासकर आपातकालीन स्थिति में यह व्यवस्था काफी मददगार साबित होगी। ऑनलाइन जानकारी मिलने से जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में आसानी होगी। एसआरएन, बेली, कॉल्विन व एएमए के अलावा कई अन्य निजी ब्लड बैंकों का विवरण ऑनलाइन शेयर नहीं किया जाता। इससे जरूरतमंद लोगों को रक्त के ग्रुप अनुसार मात...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.