Prayagraj News: ब्रेकर पर उछलकर बाइक से गिरे राजगीर की मौत
प्रयागराज, जुलाई 26 -- Prayagraj News: धूमनगंज क्षेत्र में एक राजगीर की रविवार दोपहर सड़क हादसे में मौत हो गई। पूरामुफ्ती के पंतरवा निवासी 60 वर्षीय रामा प्रसाद काम से लौट रहे थे। एनसीआर मुख्यालय के सामने करीब साढ़े 12 बजे उनकी बाइक सड़क पर बने ब्रेकर से उछल गई, जिससे वह गिर पड़े और गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बाइक के नंबर से उनकी पहचान कर परिजनों को सूचना दी। रामा प्रसाद के परिवार में पत्नी रम्मी देवी और तीन बेटे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.