प्रयागराज, अगस्त 26 -- Prayagraj News: प्रयागराज। संगम पेट्रोल पंप चौराहे के पास रेलवे डॉट पुल पर लगा लोहे का बैरियर बीती रात किसी कारणवश टूटकर एक तरफ झुक गया। इसके चलते बड़े वाहन जीटी जवाहर की ओर नहीं जा पा रहे हैं। वहीं, चौराहे पर नगर निगम की ओर से नाले की खुदाई का कार्य चलने से यातायात पहले ही धीमी गति से चल रहा है। बैरियर टूटने से वाहनों की आवाजाही और प्रभावित हो गई है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग को सूचना देकर टूटे बैरियर को तत्काल व्यवस्थित कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि बैरियर के एक तरफ झुकने से बड़े वाहनों के लिए रास्ता बाधित हो गया है। लोगों ने यातायात सुचारू रखने के लिए मौके पर आवश्यक व्यवस्था कराने की अपील की है, ताकि वाहनों का आवागमन सामान्य हो सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...