प्रयागराज, अक्टूबर 11 -- Prayagraj News: बैंक नीलामी के जरिए खरीदी गई भूमि व मकान का ताला तोड़कर अवैध कब्जा करने के आरोप में झूंसी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मिर्जापुर के जिगना थाना क्षेत्र स्थित नेगुरा रिवई सिंह निवासी सुनील कुमार सिंह पुत्र समशेर बहादुर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा नीलामी के जरिए हवेलिया में 277 वर्गमीटर पर बना भवन व भूमि खरीदी। संपत्ति का बैनामा 30 अक्तूबर 2019 को हुआ था। पीड़ित का आरोप है कि कोर्ट से राहत न मिलने पर विपक्षियों ने बैंक द्वारा लगाए गए ताले को तोड़ दिया और जमीन पर अवैध कब्जा कर निर्माण कार्य करने लगे। तेज बहादुर, रंगलाल, अखिलेश और रोहित कुमार के विरुद्ध पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...