प्रयागराज, नवम्बर 3 -- Prayagraj News: प्रयागराज। बेली अस्पताल में यदि कोई अग्नि दुर्घटना हो तो आग को बुझाने के लिए फायर हौज पाइप नहीं मिलेगा। क्योंकि, अस्पताल परिसर में लगे 12 फायर हौज बॉक्स में से हौज पाइप गायब हो गए हैं। हौज बॉक्स टूट गए है। टूटे हुए हौज बॉक्स में कूड़ा फेंका जाता है। एक हौज बॉक्स में लगभग 16 हजार रुपये की कीमत से बना पाइप रखा जाता है, जिससे आग लगने पर लंबी दूरी तक आग बुझाई जा सके। सूत्रों के अनुसार अस्पताल परिसर में फायर हाइड्रेंट प्वाइंट के पास लगे बॉक्स में रखे हौज पाइप चोरी हो गए हैं। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: बेली अस्पताल के शौचालयों में लगे ताले

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...