प्रयागराज, जुलाई 15 -- Prayagraj News: प्रयागराज। बेली अस्पताल में उखड़ी सड़कें मरीजों के दर्द को बढ़ा रहीं हैं। स्ट्रेचर व व्हील चेयर पर आने वाले मरीज हिचकोले खाते हुए किसी तरह वार्ड तक पहुंचते हैं। यदि किसी मरीज के पेट व नाक में नली लगी है, पैर में प्लास्टर बंधा है या फिर ऑपरेशन हुआ है तो उसके टांके भी टूट जाते हैं। मरीज को रक्तस्राव होने लगता है। लेकिन मरीजों की यह पीड़ा अस्पताल के किसी जिम्मेदार को दिखाई नहीं देती है और न ही देखने की कोशिश भी करते हैं। अस्पताल के व्यास ब्लॉक के समाने की इसी टूटी सड़क व गड्ढों से होकर मरीज आर्थो वार्ड और डायलिसिस यूनिट तक जाने का मजबूर हैं। इस बारे में जब अस्पताल की प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. भावना शर्मा सेसे बात की गयी तब उनका दो टूक जवाब था कि सड़क बनाने का बजट नहीं है इस बारे में शासन को पत्र भेज द...