Prayagraj News: बेली अस्पताल में भीगते हुए मरीज काउंटर पर ले रहे दवा
प्रयागराज, सितम्बर 4 -- Prayagraj News: प्रयागराज। बेली अस्पताल में दवा काउंटर का शेड टूटा होने के कारण मरीज भीगते हुए दवाएं लेने को मजबूर हैं। ओपीडी में डॉक्टर को दिखाने के बाद मरीज दवा काउंटर पर कतार लगाते हैं। लेकिन शेड क्षतिग्रस्त होने के कारण पानी टपकने लगता है। मरीज दवा का पर्चा को भीगने से बचाते हुए मजबूरी में कतार में लगे रहते हैं। दवा लेकर जब बाहर आते हैं तब तक पूरी तरह से भीग चुके होते हैं। मरीजों का कहना है कि एक तो पहले से ही तबीयत खराब वहीं भीगने से और परेशानी बढ़ जाती है। साथ ही शेड के पास बने स्त्री-एवं प्रसूति रोग विभाग के प्रतीक्षालय की क्षत टपकने से बरामदे में पानी भर जाता है। छत में जिस जगह अधिक पानी टपकता है वहां प्लास्टिक की बाल्टी रख दी गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.