प्रयागराज, अक्टूबर 27 -- टीजीटी-पीजीटी भर्ती को लेकर प्रदर्शन Prayagraj News: टीजीटी-पीजीटी भर्ती में पुरानी नियमावली के अनुसार एक और अवसर देने की मांग को लेकर प्रतियोगी छात्रों का आंदोलन मंगलवार को दूसरे दिन उग्र हो गया। शिक्षा निदेशालय के सामने रातभर धरने पर बैठे बेरोजगारों ने सुबह सड़क जाम कर विरोध जताया। दोपहर बाद पुलिस बैरियर तोड़कर निदेशालय परिसर में घुस गए। विभिन्न कार्यालयों में पहुंचकर नारेबाजी की और कुछ कक्षों को बंद कराने का प्रयास किया। वहीं, निदेशालय के अधिकारियों ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर कार्यालय में घुसकर तोड़-फोड़ करने का आरोप लगाया। सोमवार से धरने पर बैठे बेरोजगारों ने पूरी रात खुले आसमान के नीचे गुजारी। मंगलवार सुबह आंदोलन में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या और बढ़ गई। दोपहर तकरीबन तीन बजे प्रदर्शनकारियों ने सड़क...