Prayagraj News: बेटे को नौकरी दिलाने का झांसा देकर पिता से चार लाख की ठगी
प्रयागराज, अगस्त 12 -- Prayagraj News: थरवई थाना क्षेत्र के हेतापट्टी निवासी एक व्यक्ति को उसके बेटे की सरकारी शिक्षक की नौकरी लगवाने का झांसा देकर चार लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर गुहार लगाई है। हेतापट्टी गांव के शिव जीत यादव ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि परिवार के शिव बाबू के यहां किराये के कमरे में रहने वाला भागीरथी अपने को सरकारी स्कूल में शिक्षक बताता था। उसने झांसा देकर चार लाख रुपये ले लिए। एक दिन अपने कमरे में ताला बंद करके फरार हो गया। उसका फोन भी बंद है। पुलिस का कहना है की मोबाइल नंबर और जिस खाते में पैसा ट्रांसफर हुआ उसकी मदद से आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.