Prayagraj News: बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर दिया जोर
प्रयागराज, जुलाई 13 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने जिला कार्यालय में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर सेक्टर वार समीक्षा करते हुए बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के निर्देश दिए।उन्होंने प्रदेश सरकार पर महंगाई, बेरोजगारी, पेपर लीक और किसानों की समस्याओं को लेकर निशाना साधा और कहा कि पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने के लिए संगठन को सक्रिय करना जरूरी है। बैठक में अनिल यादव, पप्पूलाल निषाद, सैयद इफ्तेखार हुसैन, डॉ. मानसिंह यादव सहित कई नेता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.