प्रयागराज, सितम्बर 1 -- Prayagraj News: कर्णावती नदी की तेज धारा में बहने वाली दोनों लड़कियों का शव करीब 20 घंटे बाद मंगलवार सुबह घटनास्थल से दो किमी दूर चपरतला डैम के समीप मिला। बेटियों का शव देख परिजन बेसुध हो गए। ग्रामीणों की आग्रह पर पुलिस ने पंचनामा भरकर दोनों का शव सौंप दिया। मांडा थाना क्षेत्र के सुरवांदलापुर गांव निवासी राजेश तिवारी की 14 वर्षीय बेटी अंकिता तिवारी और 13 वर्षीय गुल्लू, शैलेंद्र मिश्रा की 13 वर्षीय बेटी शुभि मिश्रा, रविंद्र मिश्रा की 13 वर्षीय बेटी आर्या मिश्रा उर्फ राबी और श्याम शंकर तिवारी की 14 वर्षीय बेटी प्राप्ति तिवारी सोमवार सुबह रामपुर सिरिया गांव के सामने कर्णावती नदी में नहाते समय तेज धारा में बहने लगी थीं। नदी किनारे खेत में काम कर रहे ग्रामीणों ने गुल्लू, आर्या और प्राप्ति को तो बचा लिया, लेकिन अंकिता और...