Prayagraj News: बीना खत्री के निधन पर कांग्रेसजनों ने जताया शोक
प्रयागराज, सितम्बर 14 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व सांसद निर्मल खत्री की पत्नी बीना खत्री (74) के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। पार्टीजनों की शोकसभा सोमवार को चौक स्थित कार्यालय में शहर अध्यक्ष फुज़ैल हाशमी की अध्यक्षता में हुई। कैंसर से लंबी बीमारी के बाद लखनऊ के मैक्स अस्पताल में उनका निधन हुआ।शोकसभा में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। इस दौरान किशोर वार्ष्णेय, हरिकेश त्रिपाठी, परवेज सिद्दीकी, मानस शुक्ला, अफरोज अहमद, सुष्मिता यादव, इश्तियाक अहमद, प्रदीप द्विवेदी, शाहनवाज कुरैशी, राम मनोरथ सरोज आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.