Prayagraj News: बीएसएनएल इंप्लाइज यूनियन के वरिष्ठ नेता आरएन यादव का निधन
प्रयागराज, सितम्बर 7 -- Prayagraj News: प्रयागराज। बीएसएनएल इंप्लाइज यूनियन के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ श्रमिक नेता कामरेड आरएन यादव के रविवार को एसआरएन अस्पताल में निधन हो गया। दारागंज निवासी आरएन यादव को रविवार दोपहर मवेशी ने टक्कर मार दिया था। इसके बाद उनके सिर में गहरी चोट लगी। उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया, इसके बाद उन्हें स्वरूप रानी मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया गया। एसआरएम में इलाज के दौरान रात करीब 12 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। वो अपने पीछे दो बेटे, दो बेटियों व उनके बच्चों से भरपूरा परिवार छोड़ गए है। उनके बेटे अजय यादव इलाहाबाद हाईकोर्ट में अधिवक्ता है। उनके निधन से कर्मचारी संगठनों में शोक की लहर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.