प्रयागराज, जुलाई 10 -- Prayagraj News: प्रयागराज। डीएम की जन सुनवाई में शुक्रवार को एक व्यक्ति अपने बच्चे के कक्षा सात में प्रवेश की पैरवी लेकर पहुंचा। करेली के विद्यालय में बच्चे को प्रवेश नहीं दिया जा रहा था। गरीब की मदद के लिए डीएम ने जब डीआईओएस कार्यालय से आए अधिकारी को विद्यालय से बात करने के लिए निर्देश दिए। बातचीत के दौरान मालूम चला कि विद्यालय की मान्यता केवल कक्षा पांच तक है। इसके बाद भी वो कक्षा छह से आगे की पढ़ाई करा रहे हैं। यह सुनते ही अधिकारी ने जिले में अभियान चलाने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बिना मान्यता जो भी लोग कक्षाओं का संचालन कर रहे हैं, उन्हें रोका जाए। यह भी पढ़ें- Auraiya News: बिना फिटनेस और परमिट के स्कूल वाहन चले तो होगी सख्त कार्रवाई: डीएम साथ ही व्यक्ति को भी समझाया कि वो अपने बच्चे को किसी परिषदीय व...