प्रयागराज, जुलाई 2 -- Prayagraj News: यमुनापार के कोरांव विधानसभा के अंतर्गत आने वाले बड़ोखर मार्ग के जीर्णोद्धार व चौड़ीकरण का कार्य अब जाकर शुरू हुआ है। मध्य पूर्व एशिया में जंग के हालात के बीच बिटुमिन की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद तीन महीने से कार्य अटका हुआ था। शासन से सहूलियत मिलते ही पीडब्ल्यूडी के प्रांतीय खंड ने इसे चार महीने में पूरा कराने का लक्ष्य निर्धारित किया है। पिछले वित्तीय वर्ष के अंतिम महीने मार्च में 15 किमी के देवघाट-बड़ोखर-टुड़ियार मार्ग के नवीनीकरण कराने के लिए 20 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया था। बजट जारी भी हुआ लेकिन उसी दौरान बिटुमिन की 45 हजार रुपये प्रति टन से बढ़कर 75 हजार रुपये प्रति टन पहुंचने की वजह से ठेकेदारों ने निर्माण कार्य ठप कर दिया था। अब जबकि बिटुमिन की बढ़ी कीमतों का भुगतान शासन स्तर करने से निर्...