प्रयागराज, सितम्बर 12 -- Prayagraj News: शाम होते ही रोस्टिंग के नाम पर अघोषित बिजली कटौती से परेशान लोगों ने शनिवार को थरवई के रामलीला मैदान में बैठक कर 17 सितंबर को बड़ा आंदोलन करने का ऐलान किया है। गांवों में करीब एक सप्ताह से शाम होते ही बिजली गुल हो जाती है। पांच घंटे तक कटौती की जा रही है। लोगों के पास मिट्टी का तेल न होने से मोबाइल के सहारे रात काट रहे हैं। जिला पंचायत सदस्य विजय गौतम, डॉ. महेश, मनु तिवारी, नंदू मिश्रा, प्रादुम मिश्रा सहित दर्जनों लोगों ने बैठक में 17 सितंबर को आंदोलन का ऐलान किया। इसके लिए गांवों में लोगों से संपर्क करने का निर्णय लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...