प्रयागराज, अगस्त 19 -- Prayagraj News: थाना क्षेत्र के चकिया घाट बहमलपुर के छात्र की बाढ़ के पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चकिया घाट बहमलपुर गांव के अशोक कुमार की भैंस मंगलवार को कछार में चरने गई थी। देर रात तक भैंस वापस नहीं आई। अशोक कुमार परिजनों के साथ भैंस की तलाश कर रहे थे। कक्षा ग्यारह में पढ़ने वाला 16 वर्षीय उनका बेटा कविन्द्र कुमार उर्फ गोरे लाल कछार में बलीपुर गांव के सामने गहरे पानी में डूब गया। आसपास मवेशी चरा रहे लोगों ने शोर मचाया तो मौके पर पहुंचे परिजन जब तक कविन्द्र को बाहर निकालते उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पाकर इंस्पेक्टर पंकज सिंह मौके पर पहुंचे। सोरांव तहसील से लेखपाल अरविन्द यादव भी पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ल...