प्रयागराज, जुलाई 9 -- Prayagraj News: भारत विकास परिषद मंगलम शाखा की ओर से गुरुवार को राजरूपपुर स्थित महर्षि सांकृत्यायन पब्लिक स्कूल में बाल-युवा संस्कार कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर 40 प्रतिभागियों ने उत्साह से भाग लिया। योग शिक्षिका रश्मि द्विवेदी ने योगाभ्यास कराया। संरक्षक नागेंद्र सिंह ने बताया कि परिषद बच्चों में रचनात्मक प्रतिभा को विकसित करने के लिए इस तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं। मार्गदर्शक शिवनंदन गुप्ता, अध्यक्ष बीपी गुप्ता, प्रांतीय वित्त सचिव आरपी शर्मा, सचिव सुनील श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष प्रदीप जायसवाल, राजेश कुमार मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: शिविर : लिप्पन आर्ट से बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...