प्रयागराज, नवम्बर 14 -- Prayagraj News: जगत तारन गोल्डेन जुबिली स्कूल में शनिवार को बाल दिवस के उपलक्ष्य में बाल मेले का आयोजन किया गया। शिक्षकों ने विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों, मनोरंजक खेलों तथा रोचक गतिविधियों के स्टाल लगाए। विद्यार्थियों ने मेले में विभिन्न व्यंजनों चुरमुरे, मोमोज, कवाब पराठे, वेज बिरयानी, स्प्रिंग रोल, झाल मुरि, चटक मटक चाट, आइस्क्रीम का आनंद लिया और मनोरंजक खेलों कार्ड कार्निवल, स्पिन द व्हील, ब्लो एंड बर्स्ट, फीड द मिकी में बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रधानाचार्या डॉली बैनर्जी ने शिक्षकों के सामूहिक प्रयास एवं रचनात्मकता की सराहना की। जगत तारन एजुकेशन सोसायटी के अध्यक्ष प्रदीप मुखर्जी, सचिव संजीव चंदा, विद्यालय प्रबंधक अमित नियोगी, कोषाध्यक्ष शंकर चैटर्जी, सदस्य सुब्रतो सेन, प्रणव गांगुली आदि ने बच्चों के साथ स्वय...