प्रयागराज, जुलाई 20 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। मानसून की बारिश शुरू होते ही शहर की बिजली व्यवस्था लड़खड़ा गई। सोमवार को कई स्थानों पर फॉल्ट, ट्रिपिंग और मरम्मत कार्य के कारण घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रही। कुछ जगह बिजली के खंभों में करंट उतर आया, जबकि कई इलाकों में फीडर ट्रिप होने से लोगों को उमस के बीच परेशानी झेलनी पड़ी।

बिजली आपूर्ति में बाधाएं सुबह कटजू रोड पर बिजली लाइन पर एक चिड़िया के बैठने से शॉर्ट सर्किट हो गया, जिससे इलाके की बिजली गुल हो गई। सूचना पर पहुंची बिजली विभाग की टीम को मौके पर मृत चिड़िया मिली, जिसके बाद फॉल्ट दूर कर आपूर्ति बहाल की गई। रामबाग उपकेंद्र पर ट्रॉली ट्रांसफॉर्मर लगाने के लिए ब्लॉक लिया गया। इसके चलते मलाकराज, साउथ मलाका, इंदिरा पुरी कॉलोनी, बैरहना समेत आसपास के क्षेत्रों में कुछ समय त...