प्रयागराज, अगस्त 4 -- Prayagraj News: फाफामऊ में बाल निकेतन इंटर कॉलेज के बगल बारिश में मंगलवार को सुबह रेलवे की दीवार ढह गई। चपेट में आने से 20 वर्षीय वैभव अग्रवाल घायल हो गया। बिजली के दो पोल टूट गए। स्कूल बंद होने से बड़ा हादसा टल गया। फाफामऊ रेलवे जंक्शन के पास रेलवे ने महाकुम्भ के दौरान बाउंड्रीवाल बनवाई थी। दो दिनों से भारी बारिश के चलते सुबह करीब 8 बजे चारदीवारी भरभरा कर गिर गई। बिजली के दो पोल टूट जाने से कई घंटे आपूर्ति बाधित रही। मोहल्ले के पन्नालाल यादव, मुन्ना मोदनवाल आदि ने बताया कि दीवार का मलबा गिरने से मोहल्ले के सैकड़ों लोगों का रास्ता बाधित हो गया है। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: तेज बारिश से बिजली के खंभों में करंट, आपूर्ति बाधित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...