प्रयागराज, अगस्त 18 -- Prayagraj News: नगर निगम क्षेत्र के सिंगारपुर गांव में सोमवार की रात मूसलाधार बारिश के दौरान एक किसान का घर पूरी तरह ढह गया। मलबे में दबकर अधेड़ और कई मवेशी घायल हो गए। मोहल्ले के लोगों ने मलबा हटाकर घायल को अस्पताल पहुंचाया। शांतिपुरम वार्ड से जुड़े सिंगारपुर मोहल्ले में राधेश्याम पटेल अपने घर में सो रहे थे। बगल में कई जानवर भी बंधे हुए थे। सोमवार देर बारिश के दौरान मकान अचानक ढह गया। 50 वर्षीय राधेश्याम पटेल और जानवर मलबे में दबकर घायल हो गए। राधेश्याम ने बताया कि उसके मकान में जितना भी गृहस्थी का सामान था सब मलबे दबकर खराब हो गया। यह भी पढ़ें- घर में सो रहे लोगों पर बारिश में गिरी दीवार, चार घायल इसी तरह मातादीन का पूरा गांव शांतिपुरम में ब्रजभूषण सिंह पटेल का मकान और चारदीवारी ढह गई। गृहस्थी का सामान खराब हो गया।...