Prayagraj News: बारिश से थमी गर्मी की रफ्तार, तीन दिन भारी वर्षा के आसार
प्रयागराज, जुलाई 25 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। जिले मानसूनी बारिश की सक्रियता शनिवार को पूरे दिन बनी रही। अल सुबह से शुरू हुई झमाझम बारिश रुक-रुककर पूरे दिन होती रही। तेज हवा के साथ हुई जोरदार बारिश से सड़कों के साथ गली मोहल्लों में जलजमाव हो गया। दोपहर में कुछ देर के लिए बादल छटा लेकिन शाम होते ही फिर तेज बारिश शुरू हो गई जो रुक-रुक कर देर रात तक जारी रही। कई बार ऐसी भी स्थिति रही कि शहर के कुछ मोहल्लों में जमकर बारिश हुई तो कहीं सिर्फ बादल ही छाए रहे।24 घंटे में जिले में 8.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। शनिवार को अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। यह भी पढ़ें- Kanpur News: तूफानी हवाओं संग तेज बारिश ने दिलाई उमस से राहत रविवार को अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.