प्रयागराज, जुलाई 24 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। लगातार हो रही बारिश का असर अब आम लोगों की रसोई तक पहुंचने लगा है। जिले की सबसे बड़ी सब्जी मंडी मुंडेरा और फाफामऊ में बाहरी जिलों से सब्जियों की आवक कम होने के कारण कई प्रमुख सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं। पिछले 10 दिनों में टमाटर, प्याज और कुछ हरी सब्जियों के भाव में तेजी आई है। इसके चलते फुटकर बाजार में भी ग्राहकों को अधिक कीमत चुकानी पड़ रही है।

सब्जियों की तुड़ाई में कठिनाई मंडी कारोबारी सतीश कुशवाहा ने बताया कि लगातार बारिश के कारण कई क्षेत्रों में खेतों से सब्जियों की तुड़ाई नहीं हो पा रही है। वहीं खेत में जलभराव के कारण भारी मात्रा में सब्जियां खराब भी हो रही है। इसके अलावा बारिश का असर ट्रांसपोर्ट व्यवस्था पर भी पड़ा है। जिसकी वजह से मंडियों में पर्याप्त मात्रा में सब्जी नह...