प्रयागराज, अगस्त 22 -- Prayagraj News: बारिश के दौरान शहर को जलभराव से बचाने के लिए नगर निगम अब व्यापक सर्वे कराएगा। शनिवार को नगर निगम स्थित स्मार्ट सिटी भवन में हुई बैठक में जलभराव वाले क्षेत्रों को चिह्नित कर उनके स्थायी समाधान के लिए कार्ययोजना तैयार करने का निर्णय लिया गया। महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने शहर को जलभराव से बचाने के लिए पार्कों के नीचे जलाशय बनाने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे जलाशयों में बारिश के पानी को एकत्र कर उसका उपयोग किया जा सकता है। जिलाधिकारी ने वर्षा जल निकासी के मार्गों को चिह्नित करने के लिए व्यापक सर्वे कराने तथा नालों पर हुए अतिक्रमण को तत्काल हटाने के निर्देश दिए। जल निकासी में बाधा डालने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने को भी कहा गया。 यह...