प्रयागराज, सितम्बर 26 -- Prayagraj News: प्रयागराज विकास प्राधिकरण की 'प्रथम आगत-प्रथम पावत' ऑनलाइन फ्लैट आवंटन व्यवस्था को पहले दिन 24 घंटे में अच्छी प्रतिक्रिया मिली। वेबसाइट पर 3000 से अधिक विजिट हुए, जबकि बारिश के बावजूद करीब 200 लोग फ्लैट देखने पहुंचे। तीन खरीदारों ने बुकिंग पूरी कर कीमत की 10 फीसदी राशि जमा की। पीडीए ने पहले चरण में 465 रिक्त फ्लैट बिक्री के लिए उपलब्ध कराए हैं। इनमें नैनी के जाह्नवी अपार्टमेंट फेज-1, मानस विहार व यमुना विहार और कालिंदीपुरम की जागृति विहार, मौसम विहार व वसुधा विहार योजनाएं शामिल हैं। खरीदार श्रेणी, क्षेत्रफल और तल के अनुसार फ्लैट चुन सकते हैं तथा परिवार-परिचित पास-पास फ्लैट ले सकते हैं।पीडीए यह भी पढ़ें- यूपी के इस शहर में प्लॉट आवंटन के लिए ड्रॉ नहीं, अपनी पसंद से खुद चुन सकेंगे लोग के उपाध्यक्ष ऋष...