प्रयागराज, अगस्त 6 -- Prayagraj News: प्रयागराज। गुरुवार को सुबह से ही लगातार भारी बारिश को देखते हुए 12वीं तक के स्कूल बंद कर दिए गए। बीएसए अनिल कुमार ने सुबह आदेश जारी किया कि प्रयागराज और आसपास हो रही मूसलाधार बारिश और जलभराव के कारण शिक्षकों एवं अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का विद्यालय पहुंचना कठिन है। ऐसी स्थिति में किसी दुर्घटना से बचने, शिक्षकों तथा अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए गुरुवार को कक्षा आठ तक के परिषदीय एवं सभी बोर्ड के स्कूलों में रेनी-डे अवकाश घोषित कर दिया गया। डीआईओएस संतोष राय ने भी प्रधानाचार्यों के व्हाट्सएप ग्रुप पर शिक्षण स्थगित रहने का मैसेज डाल दिया था। यह भी पढ़ें- झमाझम बारिश से जगह-जगह जलभराव, आवागमन बाधित यह भी पढ़ें- Mirzapur News: अत्यधिक वर्षा के चलते एक से 8वीं तक स्कूल बंद

हिंदी हिन्दुस्ता...