प्रयागराज, अगस्त 5 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। लगातार बारिश के कारण जलभराव, पेड़ गिरने और तकनीकी खराबी से बुधवार को शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। करेली के कई मोहल्लों में पानी भरने से सुरक्षा के मद्देनजर फीडर बंद करने पड़े, जबकि सुबह बक्शी बांध उपकेंद्र में तेज धमाका होने से आपूर्ति ठप हो गई। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: जलभराव से करेली के कई मोहल्लों में बिजली आपूर्ति बाधित जलभराव के कारण फीडर बंद करेली के मक्का मस्जिद क्षेत्र में सुबह 9:20 बजे नाले में पानी भर जाने के कारण संबंधित फीडर कुछ देर के लिए बंद कर दिया गया। इसके बाद गौस नगर में सुबह 9:50 बजे नेता गली और मदीना कॉलोनी में जलभराव होने पर बिजली आपूर्ति रोकनी पड़ी। वहीं राजू हलवाई वाली गली में भी पानी भर जाने से एहतियातन फीडर बंद रखा गया, जिसस...