प्रयागराज, सितम्बर 9 -- Prayagraj News: प्रयागराज। शहर में बुधवार सुबह हुई तेज बारिश ने शहर की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। कई मोहल्लों में सड़कें जलमग्न हो गईं, जबकि दारागंज और बाई का बाग में बारिश का पानी घरों के अंदर तक पहुंच गया। दारागंज में एक दर्जन परिवार घरों में पानी भरने से दोपहर तक परेशान रहे। मम्फोर्डगंज, रसूलाबाद, काटजू रोड, राम भवन चौराहा, रामबाग और जाफरी कॉलोनी में भी जगह-जगह जलभराव से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। जार्जटाउन की सड़कों पर पानी भरने के बाद नगर निगम को पंप चलाकर जलनिकासी करानी पड़ी। अचानक हुए जलभराव से राहगीरों और वाहन चालकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...