प्रयागराज, अगस्त 20 -- Prayagraj News: प्रयागराज। कोरांव तहसील क्षेत्र के नई बस्ती डेरा में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने राहत एवं बचाव अभियान चलाया। उपजिलाधिकारी कोरांव के समन्वय से एनडीआरएफ की टीम ने बाढ़ प्रभावित इलाके में पहुंचकर अभियान चलाया और फंसे 90 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। बाढ़ के पानी के बीच फंसे लोगों को निकालने के साथ ही प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों को आवश्यक राहत सामग्री उपलब्ध कराई गई। लोगों को खाद्य पैकेट भी वितरित किए गए। एनडीआरएफ टीम और स्थानीय प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्र में लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए राहत एवं बचाव कार्य किया। यह भी पढ़ें- यूपी के बाढ़ प्रभावित जिलों में राहत-बचाव तेज, एनडीआरएफ की टीमें सक्रिय अधिकारियों ने बताया कि बाढ़ प्रभावित लोगों को आवश्य...