Prayagraj News: बाउंड्रीवाल का टेंडर बिना भुगतान का आरोप, मेयर से शिकायत
प्रयागराज, जुलाई 15 -- Prayagraj News: प्रयागराज। नगर निगम के वार्ड 51 मुंडेरा स्थित रसूलपुर मरियाडीह की कान्हा गोशाला में बाउंड्रीवाल निर्माण को लेकर अनियमितता का मामला सामने आया है। क्षेत्रीय पार्षद कामिनी अनिल कुशवाहा ने मेयर गणेश केसरवानी से शिकायत कर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है। पार्षद का आरोप है कि कान्हा गोशाला की बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए करीब 8.43 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया गया था। इसके बावजूद मौके पर निर्माण कार्य नहीं कराया गया। आरोप है कि बिना विधिवत टेंडर प्रक्रिया पूरी किए ही संबंधित ठेकेदार को भुगतान कर दिया गया। शिकायत में कहा गया है कि सरकारी धन खर्च होने के बावजूद स्थल पर बाउंड्रीवाल का निर्माण नहीं हुआ, जिससे वित्तीय अनियमितता की आशंका है। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: बाउंड्रीवॉल का टेंडर बिना भुगतान का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.